सपा पार्षद को नाले में गिराकर जमकर पीटा, फिर गोबर के ढेर में फेंका, पिटाई का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 12:26 PM (IST)

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में समाजवादी पार्टी के पार्षद कीर्ति घोपला को कुछ लोगों ने नाले में गिरा-गिराकर पीटा है। फिर गोबर के ढेर में गिरा कर पीटा। पार्षद की इस कदर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर ये देखा जा सकता है कि कीर्ति घोपला नाले में गिरे हुए हैं। वहीं कुछ लोग उसे नाले से निकालते हैं। साथ में एक महिला और एक आदमी भी है। नाले से बाहर निकलते ही वो आदमी पार्षद के साथ फिर हाथापाई करने लगता है। 

भाजपा कार्यकर्ता और पति कर रहे वीडियो वायरल 
पूरा मामला परतापुर के वार्ड़ 31 घोपला गांव का है। यहां के निवासी कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला की पिटाई का वीडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्षद को नाले में गिराकर एक व्यक्ति पीट रहा है। पार्षद कीर्ति घोपला का आरोप है कि उनकी छवि खराब करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व उनके पति के द्वारा वीडियो वायरल किया जा रहा है। 

भाजपा कार्यकर्ता व पति से पहले भी हो चुका विवाद  
बता दें कि 31 जनवरी को घोपला गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता व उनके पति के साथ पार्षद कीर्ति घोपला का विवाद हो गया था। यह विवाद नाला निर्माण की सफाई को लेकर हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता ने परतापुर थाने में पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट तहरीर दी थी। जिसके बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था। जिसके चलते सिविल लाइन थाने में पार्षद के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस द्वारा पार्षद को कोर्ट में पेश करने पर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। 

ऊर्जा राज्यमंत्री पर लगाए आरोप
शुक्रवार को वायरल हुए इस वीडियो को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। वायरल हुआ वीडियो क्लिप पुराना है। वहीं पार्षद कीर्ति घोपला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आरोप लगाया कि उनको बदनाम करने के लिए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा साजिश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static