कानपुर में शहीद पुलिस जवानों को लेकर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां, किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 05:03 PM (IST)

लखनऊ: कानपुर में शहीद हुए पुलिस जवानों को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हजऱतगंज के जीपीओ पर प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व विधायक रविदास महरोत्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल रहीं। इस दौरान सपा कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढऩे लगे तभी भारी मात्रा में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोकने पर सपाइयों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसकी वजह से पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार सपाइयों को बसों में बैठाकर ले गई। 

उत्तर प्रदेश में जंगलराज: रविदास मेहरोत्रा
रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश में जंगल, माफिया, गुंडाराज चल रहा है। जनता भयभीत है। अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं रह गया है। मेरी मांग है कि प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाये। 

CM के आदेश पर पुलिस ने बरसाई लाठियां: रविदास मेहरोत्रा
रविदास मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि सीएम के आदेश पर पुलिस, सपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर लाठी मार रही है। मेरे ऊपर भी लाठी मारी है। हम सरकार को बता देना चाहते हैं कि हम लाठी से डरने वाले नहीं हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static