सपा जिलाध्यक्ष का ब्लड कैंसर से निधन, एक साल से बीमार चल रहे शुकुरुल्लाह अंसारी, शोक में डूबे सपाई

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 01:09 PM (IST)

कुशीनगर (अनुराग तिवारी) : समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष शुक्रुल्लाह अंसारी का निधन हो गया है। सपा नेता ब्लड कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। एक साल से बीमार चल रहे सपा नेता ने शनिवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। शुक्रुल्लाह अंसारी के निधन से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके घर पहुंच कर लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार 
बता दें कि शुक्रुल्लाह कुशीनगर विधानसभा के सखवनिया बुजुर्ग के निवासी थे।  अंसारी के बेटे असफाक अहमद ने फेसबुक पर पिता के निधन की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पैतृक गांव शेखवनिया खुर्द में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। उनके निधन पर सपा के राष्ट्रीय नेताओं समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

शुक्रुल्लाह अंसारी का राजनीतिक सफर 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अंसारी ने साल 2003 में समाजवादी युवजन सभा से अपना राजनीति का सफर शुरू किया था। साल 2011 में उन्हें जिला महासचिव बनाया गया था। साल 2023 में उन्हें कुशीनगर जिला अध्यक्ष का सौंपा गया था। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अंसारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यह फैसला लिया था। हालांकि साल 2020 में उन्होंने एक बार फिर सपा में वापसी कर ली थी। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंसारी का जाना संगठन के लिए बड़ी क्षति है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static