सपा ने मुस्लिम वोट में सेंध लगाने के लिए अबु आजमी को मैदान में उतारा, बोले- आजम खान के साथ हो रहा जुल्म

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 02:03 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बसपा जहां प्रबुध्द वर्ग सम्मेलन के जरिए ब्राह्म्णों को रिझाने में जुटी है। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने मुस्लिमों को रिझाने के लिए महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी को मैदान में उतार दिया है। पूर्वाचल के कई जनपदों का दौरा कर प्रयागराज पहुंचे सपा नेता अबू आसिम आज़मी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आने का आवाह्न किया।

इस दौरान अबू आज़मी ने कांग्रेस और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटें लेकर कुछ नहीं कर सकी, बंगाल में भी कांग्रेस पार्टी जीरो रही। अबू आसिम आज़मी ने कहा की दोनों दलों की हालत जनता और मायनॉरटी के लोग जानते हैं। मायनॉरटी का वोट बंटने से किसका नुकसान और किसका फायदा होगा यह बात भी समाज के लोग जानतें हैं। सपा नेता अबू आसिम आज़मी ने कहा की लोगों ने बिहार में गलती करके उसको बंगाल के विधानसभा चुनाव में सुधारा है और यूपी विधानसभा चुनाव में भी लोग उससे सबक लेंगे। अबू आसिम आज़मी ने कहा की आज बीजेपी को रोकने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।

सपा नेता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा की यूपी में आजम खान के साथ जुल्म हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर ये बात बताएंगे। अबू आज़मी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आतंकवाद के जुर्म में जेल से रिहा हो जातीं हैं, लेकिन आजम खान को जेल में रखा गय़ा है। जमानत तक नहीं होने दी जाती है। अबू आज़मी ने यह भी आरोप लगाया की आजम खान से अस्पताल में अखिलेश यादव को भी मिलने नहीं दिया जाता है। वहीं यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भी यूपी सरकार पर निशाना साधा। अबू आज़मी ने कहा की दुनियां बनाने वाला अल्लाह है। यह आबादी देने वाला कोई योगी नहीं है, बल्कि अल्लाह ने दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static