सपा ने हमेशा ही सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है: भूपेन्द्र चौधरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 09:54 AM (IST)

Amethi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके आकाओं ने सनातन धर्म को सदैव कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा ‘‘सपा ने हमेशा ही सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है। हमारे साधु संतों और महापुरुषों के बारे में उनके विचार जगजाहिर है। अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोलीबारी की गवाह पूरी दुनिया बनी थी। सनातन धर्म के बारे में सपा नेताओं की बयानबाजी से उनका स्वभाव कहीं न कहीं परिलक्षित होता है। समाजवादी पार्टी का चरित्र हिंदू विरोधी है।''

लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है: चौधरी
लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना मिलने के सवाल पर भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है। हमने जनता के निर्णय को जनादेश को स्वीकार किया है। हम लोगों ने उन सभी कारणों की समीक्षा किया है। उन्होंने कहा ‘‘हम पूरी तैयारी के साथ जन कल्याण के लिए लगे हुए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है।''

अखिलेश के बयान पर ये बोले भूपेन्द्र चौधरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जाति वाले बयान पर  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक जाति विशेष के लोग किस प्रकार की अराजकता करते हैं। उनको ज्यादा जानकारी है। माफिया राज का एक भाग उनके साथ है। उनकी सरकार में पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहता था। अखिलेश यादव इस अनुभव के आधार पर यह सब बातें बोल रहे हैं। भाजपा सबके साथ सबके विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः Varanasi में Rahul Gandhi के खिलाफ FIR दर्ज, अमेरिका में विवादित बयान देने का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा शुक्रवार को सिगरा थाने में  दर्ज किया गया है। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय, दलित और पिछड़ों के आरक्षण पर गलत बयानबाजी कर उनकी भावनाओं  को आहत किया है और देश की एकता-अखंडता को प्रभावित किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static