डेयरी की आड़ में गोकशी का धंधा चला रहे सपा नेता समेत 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 11:37 AM (IST)

बिजनौरः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गाय संरक्षण व गोकशी को लेकर सख्त है। लिहाजा प्रदेश में गाय संरक्षण कानून भी लागू है। मगर इसके बावजूद गोकशों के हौसले बुलंद हैं। इसकी वजह भी स्पष्ट है जब नेता ही इस तरह के कर्मों में संलिप्त रहेंगे तो आम बदमाशों को इनसे बल मिलना जाहिर सी बात है। प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने सपा नेता की डेयरी में गोकशी का भंडाफोड़ किया है।

बता दें कि डेयरी की आड़ में किरतपुर का सपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मन्नान  गोकशी का धंधा चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिलते ही छापा मारा तो इसका भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 4 लोग फरार हो गए हैं।

Moulshree Tripathi