सपा नेता ने हदें की पार! भगवान राम को लेकर की अश्लील टिप्पणी, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 01:49 PM (IST)
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
भगवान राम पर सपा नेता ने की अश्लील टिप्पणी, लोगों में रोष, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
— Punjab Kesari (@punjabkesari) March 27, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा, जिसमें एक स्थानीय सपा नेता भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर अश्लील टिप्पणी करता नज़र आ रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स सपा का प्रदेश… pic.twitter.com/WOIdQVwCEq
सोशल मीडिया यूजर्स ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल लोधी एक कार्यक्रम के दौरान मंच से आपत्तिजनक बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद हरपालपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं, क्षेत्र में किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है। विभिन्न संगठनों और लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस बयान की कड़ी निंदा की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

