वाराणसी में सपा नेता प्रभु साहनी की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 05:11 PM (IST)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को सपा नेता प्रभु सहनी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट का है। यहां प्रभु सहनी हर शुक्रवार को संकठा मंदिर दर्शन करने जाते थे। रोज की तरह शुक्रवार भी वह संकठा मंदिर से दर्शन करने के बाद वे सिंधिया घाट पहुंचे। यहां पहुंचते ही पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने खून से लथपथ प्रभु सहनी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। मृतक के परिजन हत्या होने के पीछे पुरानी रंजिश बता रहे हैं।

वहीं, हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वाराणसी में प्रभु साहनी मल्लाहों के बड़े नेता माने जाते थे। प्रभु सहानी ने पिछले साल हुए नगर निगम चुनाव में बंगालीटोला वार्ड से सपा के पार्षद प्रत्याशी थे।
 

Tamanna Bhardwaj