सपा ने पूर्व मंत्री उमा किरण और मनीष चौहान को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 09:56 AM (IST)

मुजफ्फरनगर:उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री उमा किरण को समाजवादी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। उमा ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली थी। सपा ने गठबंधन के तहत सीट बंटवारे में यह सीट कांग्रेस को दी थी।

उमा किरण को किया 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित
समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी आला कमान के निर्देशों का पालन न करने पर उमा किरण को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिला सपा अध्यक्ष श्याम लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आलाकमान ने उमा को पुरकाजी से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को कहा था।

मनीष चौहान को भी किया पार्टी से निष्कासित
पूर्व हथकरघा मंत्री किरण ने सपा उम्मीदवार के तौर पर पुरकाजी से पर्चा भरा था, लेकिन सीट बंटवारे पर समझौता होने के बाद सपा ने यह सीट कांग्रेस को दे दी। सपा ने पार्टी पार्षद वीरेन्द्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान को भी निष्कासित कर दिया। चौहान ने शामली से पार्टी की उम्मीदवारी छीन लिए जाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था क्योंकि यह सीट भी पार्टी ने कांग्रेस को दे दी थी।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें