अखिलेश के मंत्री का विवादित बयान, कांग्रेस को बताया शैतान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2017 - 07:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर सपा के ही एक मंत्री ने सवाल उठाए हैं। खेलकूद मंत्री। सपा सरकार में खेलकूद मंत्री रामकरन आर्या ने गठबंधन पर ऐसा बयान दिया है जिसने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। आर्या ने कहा कि मैं बिना के कांग्रेस सरकार बना लेता, लेकिन बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे-छोटे शैतान को इक_ा किया है।

रामकरन के इस बयान के बाद कांग्रेस ने दर्ज कराई नाराजगी
आर्या ने कहा कि यह गठबंधन भाजपा के खिलाफ हुआ है और बड़े शैतान को मारने के लिए छोटे-छोटे शैतान को इक_ा किया है। आर्या ने अपने बयान में कांग्रेस की तुलना छोटे शैतान से की है जिसके बाद तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के बाद सीट बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में अखिलेश के मंत्री का यह बयान इस गठबंधन के लिए और मुश्किलें बढ़ा सकता है।

राम करन आर्या यूपी सरकार में आबकारी और खेल राज्यमंत्री हैं। आर्या को समाजवादी पार्टी ने बस्ती की महादेवा सुरक्षित सीट से टिकट दिया है। यहां 5वें चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होगी।