सपा विधायक अब्दुल्ला आजम का रामपुर प्रशासन पर गंभीर आरोप कहा- रामपुर में चुनाव नहीं धांधली हो रहा

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 02:42 PM (IST)

रामपुर (रवि) : सपा विधायक आजम खां की सीट पर हो रहे उपचुनाव में उनके बेटे व रामपुर के स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने धांधली का आरोप लगाया है। सपा विधायक ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं को वोट नहीं डालने दे रहा है। हम तो पहले दिने से कह रहे है कि भाजपा प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट देकर चुनाव का नाटक बंद कर दे। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग व सुरक्षा में लगे जवानों का समय बचेगा।  

पुलिस पर्चे फाड़ रही
सपा विधायक आजम खां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामपुर में चुनाव कहां हो रहा है, यहां तो धांधली हो रही है। पुलिस सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं व मुस्लिम लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। पुलिस लोगों की पर्चीयां फाड़ रही है। जबरन लोगों को घरों में कैद किया जा रहा है। सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हम लोग पहले दिन से कह रहे है कि BJP प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया जाए। रामपुर के मतदान बूथों पर भाजपा के नेताओं वे कार्यकर्ताओं ने कैपचरिंग कर रखी है। पुलिस हमें व सपा नेताओं को चेकिंग के नाम पर मतदान केंद्र नहीं जाने दे रही है।

सरकारी संसाधन बर्बाद हो रहे
अब्दुल्ला आजम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे है कि रामपुर के उपचुनाव में बेवजह सरकारी संसाधन बर्बाद हो रहे है। चुनाव की सुरक्षा में लगे हमारे जवानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वह तो तभी सुरक्षा करेगें। जब वहां लोग पहुंचेंगे। पुलिस जब लोगों को पहुंचने ही नहीं दे रही तो वह किसकी सुरक्षा करेंगे। रामपुर के मतदाताओं को सबसे बड़ा खतरा रामपुर की पुलिस व यहां के अधिकारियों से है।  

धीमी मतदान पर कसा तंज
सपा विधायक से मीडिया ने जब रामपुर में मतदान के धीमी रफ्तार पर सवाल किया तो अब्दुल्ला आजम ने कहा कि अब तक 3 % मतदान हो चुका है। इसे आप कम समझते है। मैं तो सोच रहा था कि इतना मतदान तो शाम 5 बजे तक हो होगा। इतना ज्यादा मतदान होने पर कहीं अधिकारियों को ऊपर से डांंट न पड़ जाए। आप देखिएगा कि इतना ज्यादा मतदान होने पर चुनाव आयोग रामपुर प्रशासन को पूरे देश में सम्मानित करेगा।    





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static