सपा MLA मनोज पांडेय की मुश्किलें बढ़ी, आय से अधिक संपत्ति के आरोप में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 03:03 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के ऊंचाहर जिले से सामाजवादी पार्टी के विधायक  एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि नेता ने समाजवादी की सरकार में पद का दुपपयोग करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन  हड़प ली ली है। इस मामले में सीएम कार्यलय में विधायक के खिलाफ की गई थी। वहीं इस मामले में सीएम को एक गोपनीय जांच के आदेश दिए थे। सूत्रों की मामने तो जांच में आरोप सही पाए गये है। इस लिए विभाग ने सरकार से खुली जांच करने की मांग की है। साथ ही उनके संपत्तियों का ब्योरा भी इक्कठा कर रही है।

बता दें कि सपा के कद्दावर नेता वा सपा संसद आजम खान भी पर योगी सरकार में कई आरोप तय किए गए है। वहीं अब ऊंचाहर जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक  एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडेय पर योगी सरकार शिंकाजा कस रही है। आजम खान के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है।  एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खान को दोषी ठहरा चुकी है।  उधर, गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। वहीं यदि आरोप सिद्व होता है तो सपा के तीसरे मंत्री होंगे। 

Content Writer

Ramkesh