UP Politics: सारस लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा विधायक, अखिलेश यादव वन विभाग को सौंपेंगे पक्षी

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 02:17 PM (IST)

UP Politics: प्रदेश में सपा की राजनीति में शामिल सारस एक फिर से चर्चा में हैं। इस बार कोई आरिफ नहीं बल्कि खुद सपा विधायक हैं जिन्होंने घायल सारस का इलाज किया है। सारस के ठीक होने के बाद उसे सपा कार्यालय लेकर पहुंचे हैं। जहां पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपने हाथों से इसे वन विभाग को सौपेंगे। 

मामला मलिहाबाद का है, जहां कुछ दिन पहले सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा को घायल अवस्था में एक सारस मिला था, जो चलने और उड़ने में असमर्थ था। सपा विधायक उसे उठाकर अपने घर ले गए और उसकी देखरेख करने लगे। कुछ ही दिनों के बाद सारस स्वस्थ्य हो गया। इसके बाद सपा विधायक सारस को लेकर आज यानि वीरवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं ताकि अखिलेश यादव उसे आपने हाथों से वन विभाग को सौंप सकें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static