सपा विधायक का विवादिन बयान, कहा-ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर हैं, हमें नहीं चाहिए इनका वोट...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 05:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्राह्मणों को पार्टी में सम्मान देकर जोड़ रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही विधायक ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देकर उनकी लुटिया डुबाने में लगे है। दरअसल, सुल्तानपुर जिले की इसौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को लेकर बेहद अमर्यादित भाषा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को चोर बता दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का वास्तविक वोट मुसलमान ही है।  चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है, उनके बिना भी वह जीत सकते हैं। इस विवादित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। 

बता दें कि इसके पहले भी सपा सांसद सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर विवादित बयान दे चुके है।  उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं। भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है।  इस बारे में ​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) के अलावा 153ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Content Writer

Ramkesh