सपा MLA शहजिल इस्लाम की बढ़ी मुश्किलें, विवादित बयान मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 05:51 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली की एक अदालत ने विवादित बयान मामले में भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम की अग्रिम जमानत की अर्जी ठुकरा दी है। शहजिल इस्लाम आदि पर दर्ज एफआईआर से राहत पाने के लिये दायर याचिका की सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, इससे विधायक की और मुसीबत बढ़ गई हैं।       

पिछली एक अप्रैल को समाजवादी पार्टी (सपा) से जीते हुए विधायकों के लिए आकाशपुरम में सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सपा विधायक शहजिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ‘‘ पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में सीएम योगी ने बहुत उल्टा सीधा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी और अशोभनीय शब्द प्रयोग किये थे लेकिन अब विपक्ष में हम लोगों की अच्छी संख्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर सीएम होने के नाते वह सदन में अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे। ''

 विधायक शहजिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा ‘‘ हाथोहाथ जवाब देने का काम करेंगे क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एलान किया है कि हम समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। परेशान होने और निराश होने की जरूरत जरूरत नहीं है. वो दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी। अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है। हमारी बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी। ''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static