'मुस्लिम आबादी बढ़ गई, तुम्हारा राज खत्म होगा', सपा विधायक महबूब अली ने भाजपा को दिया चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 12:37 PM (IST)

बिजनौर: सपा के 'संविधान मान दिवस' कार्यक्रम के दौरान अमरोहा से विधायक महबूब अली ने सत्ता पक्ष को चेतावनी देते हुए कहा है कि कुछ लोग कहते हैं मुस्लिम आबादी बढ़ गई है। तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा। मुगलों ने देश में 800 साल राज किया। जब वो नहीं रहे, तो तुम क्या रहोगे। 2027 में तुम जाओगे जरूर, हम आएंगे जरूर।

बता दें कि बिजनौर में सपा के 'संविधान मान दिवस' कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं। इसके साथ ही भाजपा सरकार को उन्होंने संविधान और आरक्षण विरोधी भी बताया। महबूब अली ने कहा- केंद्र सरकार ने रेल बेच दी। दूरसंचार बेच दिया। LIC बेच दी। हवाई अड्डे बेच दिए। देश भी बेच दिया, अब किस मुंह से सेवा करने आए। जनता सब समझ गई। सपा के सिद्धांत में संविधान है। उन्होंने कहा- प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। आने वाले चुनाव में भाजपा का प्रदेश से सफाया तय है। बिजनौर में गांव खारी के कारी सैफुर रहमान की कब्र से गर्दन काटने के मामले की मजिस्ट्रियल जांच हो और रिपोर्ट 15 दिन सौंपी जाए।
PunjabKesari
अखिलेश यादव के साथ सपा विधायक महबूब अली 

कौन हैं विधायक महबूब अली ?
महबूब अली साल 2002 में पहली बार विधायक चुने गए। 2007 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। महबूब अली को अखिलेश यादव सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static