सपा सांसद को आए गालियों से भरे मैसेज, जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज; नंबर ट्रेस करने में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 05:19 PM (IST)
आगरा : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को व्हाट्सएप कॉल एवं संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुमन ने कहा कि उन्हें पांच मार्च 2026 को धमकी भरे कॉल आये और संदेश प्राप्त हुए थे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार धमकियां मिली थीं। सांसद ने बताया कि उन्होंने आठ मार्च को इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज कराई थी। सांसद ने आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज करने में ढाई महीने का विलंब हुआ, जबकि 2025 में उनके आवास पर हुए हमले के मामले में भी कार्रवाई धीमी रही। पुलिस ने कहा कि धमकी भेजे गए नंबर की जांच की जार ही है और जांच पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : 'BJP आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही...', अखिलेश यादव ने फिर चला PDA वाला दांव, रिजर्वेशन मुद्दे पर सरकार को घेरा
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर संवैधानिक आरक्षण प्रणाली को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोगों को संविधान के तहत गारंटीकृत अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए,'आरक्षण की लूट' से संबंधित 'पीडीए ऑडिट' नामक एक दस्तावेज जारी किया और कहा कि रिपोर्ट को अधिक डेटा और तथ्यों के साथ अद्यतन किया जाता रहेगा ...पढ़ें पूरी खबर ....

