तालिबान का समर्थन कर बोले सपा MP शफीकुर्रहमान- तालिबान ने अपने देश को अंग्रेजों से आजाद किया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:09 PM (IST)

संभलः अफगानिस्तान में तालिबान की क्रूरता भरे कब्जे को लेकर दूनिया भर में आलोचना हो रही है। अफगानिस्तान से बेहद डराने वाली तस्वीरें आए दिन सामने आ रही हैं। कभी प्लेन से लोगों के गिरने की तो कभी तालिबानियों के जबरन कब्जे के दौरान लोगों व महिलाओं को यातना देने की। तमाम आलोचनाओं के बीच समाजवादी पार्टी से संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तारीफ की है। यहां तक की बर्क ने कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी है।

बता दें कि बर्क अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को अंग्रेजों से आजाद किया है। इतना ही नहीं उन्होंने तालिबान की तारीफ भी किया और कहा कि इस संगठन ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static