मैनपुरी पहुंचे सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव, बंद कमरे में हो रही बैठक

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 02:23 PM (IST)

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी पहुंचे हैं। उनके साथ अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। मुलायम सिंह और अखिलेश सपा कार्यालय में कार्य़कर्ताओं से संवाद करने पहुंचे हैं। चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बुलाकर अखिलेश यादव संवाद कर रहे हैं। जिसके चलते चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं का कार्यालय के बाहर हुजूम लगा हुआ है। इस दौरान मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, सिर्फ कार्यकर्ताओं का ही प्रवेश दिया जा रहा है।

अखिलेश सबसे पहले वह हिंदपुरम कालोनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। कुछ देर पहले सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। मुलायम सिंह के आते ही बंद कमरे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू हो गई है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj