सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी को किया भंग

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 03:30 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सपा की सभी राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणों (छात्र, युवा, महिला संगठनों) को भंग कर दिया है। इसके साथ ही प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से अखिलेश यादव नाराज चल रहे हैं। उन्होंने अब नए सिरे से कार्यकारिणी गठन का बन बनाया है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव उपचुनाव में नए प्रयोग करने का मन बनाया है। इसी के तहत उन्होंने ये फैसला लिया है। 

अखिलेश से मिले ओम प्रकाश राजभर
इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में उपचुनाव को लेकर हुई चर्चाएं हुई हैं।

Ajay kumar