CAA के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बाबू केडी सिंह मेट्रो स्टेशन शाम 5 बजे तक बंद

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 12:05 PM (IST)

लखनऊ: नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता रिजवान अहमद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान सपा के 6 विधायक भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर आए। जिससे स्थिति संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान पीएसी की सपाईयों से तीखी बहस हो गई। जिससे पुलिस ने लाठियां भांजी जिसमें कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। 

केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन शाम 5 बजे तक बंद
नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन और सुरक्षा को लेकर लखनऊ का बाबू केडी सिंह मेट्रो स्टेशन को शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

अखिलेश ने साधा निशाना
सीएए को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी सीए का विरोध करती है। हमारा संविधान किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है लेकिन बीजेपी जानबूझकर ऐसा कर रही है। भाजपा कुर्सी पाने के लिए काला कानून लेकर आई है। धर्म के आधार पर नागरिकता नहीं हो सकती। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static