25 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 02:00 PM (IST)

लखनऊः यूपी की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रदेशव्यापी धरना दे रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ता घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उनपर लाठियां बरसाईं।

बता दें कि अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच सपाइयों ने बेरिकेडिंग को तोड़कर परिसर में घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उनपर जमकर लाठियां भांजी। इस लाठी चार्ज में कई सपाई घायल हुए हैं।

 

Tamanna Bhardwaj