सपा नेताओं को बागी होना पड़ा महंगा, अखिलेश यादव ने किया पार्टी से निष्काषित

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 02:46 PM (IST)

लखनऊः विधान सभा चुनाव में टिकट को लेकर अब सपा में भी नेता बागी बन गए है और सपा से प्रत्याशी होने के बावजूद भी निर्दल ही सपा नेता, प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पूरा मामला घोसी विधान सभा का है जहां पहले से ही सपा से सुधाकर सिंह प्रत्याशी है। वहीं सपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दल ही 2 सपा नेताओं विजय यादव और संजय यादव ने पर्चा भरकर चुनाव का आगाज़ किया है। इस मामले की जानकारी जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई उन्होंने दोनों नेताओ को पार्टी से निष्काषित कर दिया।

इस मामले में निष्काषित हुए सपा नेता विजय यादव ने घोसी विधान सभा के सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के उपर जमकर बरसे और कहा की सुधाकर सिंह कभी भी सपा को वोट नही दिया है और वो सच्चा सिपाही नही है। वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि घोसी विधान सभा प्रत्याशी होने के बावजूद भी विजय यादव और संजय यादव ने सुधाकर सिंह के खिलाफ बागी होकर पर्चा भरा है। इसलिए राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश ने खुद संज्ञान में लेते हुए दोनों सपा के नेताओ को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।