सपा ने 7 और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 02:35 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने 7 प्रत्याशियों की आज और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीम शंकर (कुशल तिवारी) संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत ऊर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा, मछली शहर से प्रिया सरोज को उम्मीदवार बनाया है। 

मछली शहर से प्रत्याशी प्रिया सरोज की फोटो 

यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट :- 



आप को बता दें कि ने 12 अप्रैल को सपा ने 2 प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप और कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को बनाया प्रत्याशी। 

Content Writer

Ramkesh