Samajwadi Party First List: सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जनिए किसे मिली कहां से टिकट

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 07:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज गिनती के कुछ दिन और बचे हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आज अपने 159 प्रत्याशियों के नाम सार्वजिनक किया है। अखिलेश यादव मैनपुरी की सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसके अलावा आजम खान का भी नाम है जो कि रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 
PunjabKesari

इस सूची में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम है।
PunjabKesari

PunjabKesari
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव ने कैराना से नाहिद हसन पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।PunjabKesari
नाहिद हसन को लेकर भाजपा लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर है। नाहिद हसन को भाजपा कैराना से हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार मान रही है। ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक मनोज पांडे पर ही विश्वास जताया है।

PunjabKesari
माना जा रहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य को ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी टिकट दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 

PunjabKesari
चरथावल से पंकज मलिक चुनाव मैदान में होंगे जबकि नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि धर्म सिंह सैनी हाल में ही योगी सरकार से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

PunjabKesari

सहारनपुर से संजय गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static