Samajwadi Party First List: सपा ने जारी की 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जनिए किसे मिली कहां से टिकट

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 07:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज गिनती के कुछ दिन और बचे हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा प्रत्याशियों के नाम जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आज अपने 159 प्रत्याशियों के नाम सार्वजिनक किया है। अखिलेश यादव मैनपुरी की सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसके अलावा आजम खान का भी नाम है जो कि रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 

इस सूची में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम है।



आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव ने कैराना से नाहिद हसन पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।
नाहिद हसन को लेकर भाजपा लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर है। नाहिद हसन को भाजपा कैराना से हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार मान रही है। ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक मनोज पांडे पर ही विश्वास जताया है।


माना जा रहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य को ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी टिकट दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 


चरथावल से पंकज मलिक चुनाव मैदान में होंगे जबकि नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि धर्म सिंह सैनी हाल में ही योगी सरकार से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

सहारनपुर से संजय गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है।

Content Writer

Imran