सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा का वॉकआउट...बाढ़ से घिरे इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 07:01 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधान भवन से पार्टी कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। सपा विधायक विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के फौरन बाद सदन से बहिर्गमन कर गए

UP: बाढ़ से घिरे इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, 247 गांव बाढ़ से प्रभावित
गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सुबह 9:30 बजे अपने चार्टर विमान से सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर संत कबीर नगर बस्ती अयोध्या गोंडा बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया

क्या राजभर के बुरे दिन शुरू? 150 नेता छोड़ चुके पार्टी, अब मऊ में लगे पोस्टर लिखा- 'बस्ती में आना मना है'
मऊ: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने अटपटे बयानों के चलते नहीं बल्कि बायकॉट के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, राजभर के खिलाफ बगावती सुर उठने शुरू हो गए हैं। राजभर ने पहले सपा गठबंधन से खुद को अलग कर लिया।

PFI के ठिकानों पर यूपी में एनआईए की छापेमारी जारी, अब तक 8 संदिग्ध गिरफ्तार... पूछताछ जारी
लखनऊ: इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के देशव्यापी ठिकानों पर गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भी राज्य में लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर इस संगठन के ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली।

परिवारिक विवाद में बसपा नेता ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर की आत्महत्या
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बसपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला डॉक्टर बनी भगवान: 7 मिनट तक मुंह से दी सांस फिर लौट आई बच्ची में जान, VIDEO VIRAL
आगरा: डॉक्टर को यूं ही धरती पर भगवान का दूसरा रूप नहीं कहा जाता है। डॉक्टर कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो जिसकी दुनियाभर में मिसाल बन जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आया है। जहां एक महिला डॉक्टर भगवान बन कर एक नवजात को मौत के मुंह से खींच लाई।

12 साल पहले हसीना बानो, पूजा बनकर रचाई थी शादी, अब बोली- इस्लाम कबूल करो वरना सिर होगा कलम
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर हिन्दू युवक ने पूजा नाम की लड़की से हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके साथ उसने शादी रचाई वो क्या बेवफा निकल जाएगी। दरअसल, शादी से पहले युवती ने अपना नाम पूजा बताई थी।

माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में 5 साल की कैद, कोर्ट ने 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने माफिया एवं पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के 23 साल पुराने एक मामले में शुक्रवार को पांच साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

मंगेतर के सामने युवती से बदमाशों ने की छेड़छाड़, लड़की कहती रही ‘पापा से बात कर लो, मेरी सगाई हो चुकी है’
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ दबंगों ने युवती के साथ उसके ही मंगेतर के सामने पकड़ कर छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती दबंगों से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन दबंगों ने एक न मानी। वहीं, तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और तलाश शुरु कर दी है।

जेल में बंद गालीबाज श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत के लिए नहीं मिली मंजूरी
प्रयागराज: नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने सरकारी वकील से तीन हफ्ते में काउंटर एफीडेविट मांगा है। 

Content Editor

Khushi