अखिलेश के खिलाफ मैदान में SP सिंह बघेल, बोले- विकास और विनाश के बीच है ये चुनाव, करहल में खिलेगा कमल

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 09:26 PM (IST)

मैनपुरी: बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से पर्चा भरा है। यानी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ एसपी सिंह बघेल मैदान में है।

एसपी सिंह बघेल ने नामांकन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के माध्यम से करहल में कमल खिलेगा। विकास और विनाश के बीच ये चुनाव होगा। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भी मेरे खिलाफ नामांकन किया है। किसी को हल्का ना आंका जाए। वोट की चोट को अच्छे-अच्छे नहीं झेल पाएं हैं। मैं सभी शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों से अपील करता हूं कि सब लोग एक होकर आ जाएं फिर हमेशा के लिए यहां से गुंडागर्दी को समाप्त करते हैं।

तो वहीं अखिलेश यादव ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव है, ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। जो लोग लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं उनको यहां की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static