सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश बोले- हम जनता के बीच जाएंगे, गांवों तक पहुंचेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 02:05 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की, उन्होंने  संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सपा का सदस्यता अभियान लगातार चलता रहेगा।

अखिलेश ने कहा ‘‘कोशिश होगी कि सपा गांवों में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे, हर घर तक पहुंचे। सपा कार्यकर्ता पार्टी की बात, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जनता के बीच रहेंगे। यह बात लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है कि लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग आगे आ रहे हैं। इसमें सहयोग करें और इसके साथ जुड़ें।’’ उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि कितने सदस्य बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सपा शहर गांव और घर तक पहुंचने की कोशिश करेगी तथा सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद संगठन का पुनर्गठन होगा रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों के हाल में हुए उपचुनाव में पार्टी की पराजय के मूल कारणों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि उनकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा ‘‘अभी समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाने जा रही है जो लगातार चलेगा।’’

Content Writer

Imran