डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने अखिलेश की ली चुटकी, कहा- मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए संघर्ष कर रही सपा

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 02:52 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज आगरा पहुंचे। उन्होंने चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। डिप्टी सीएम ने कहा उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बचनबध्य है। इस पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव के मथुरा दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि यह जोड़ियां फिर फ्लाप होंगी।डिप्टी सीएम ने कहा मायवती और अखिलेश एक बार फ्लॉप हो चुके है इस जयंत चौधरी के भी वह फ्लॉप होंगे।

बता दें कि जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्य गिनाए। उन्होंने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है। हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी।उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली पानी की समुचित व्यवस्था सरकार दे रही है। प्रदेश में किसान खुशहाल है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इस बार विपक्ष जीत के लिए नहीं बल्कि मुख्य विपक्षी पार्टी बनने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा एक सवाल के जवाब में कहा पेट्रोल, डीजल अंतरराष्ट्रीय स्तर इनके दाम बढे है जिसके वजह से देश में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है।  उन्होंने कहा हमारी सरकार गरीबों को गैस सिलेंडर,पीएम आवास और शौचालय मुफ्त देने का काम कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh