आगरा की SP ट्रैफिक सुनीता सिंह ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 01:18 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने अपना इस्तीफा विभाग को सौंप दिया। आईजी रेंज को दिए गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि- मैं दबाववश स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रही हूं, क्योंकि मैं आईपीएस अधिकारी नहीं हूं।

आईजी रेंज ने इस्तीफा देने की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि सुनीता सिंह का 4 दिन पहले किसी अधिकारी से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वे तनाव में थीं। आईजी ने सुनीता सिंह के इस्तीफे को आगे बढ़ा दिया है।

1991 बैच की पीपीएस टॉपर हैं सुनीता 
सुनीता सिंह 1991 बैच की पीपीएस टॉपर हैं। 2 महीने पहले उनकी आगरा के पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक के पद पर तैनाती हुई थी। मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली सुनीता नोएडा में पुलिस अधीक्षक यातायात और पुलिस अधीक्षक अपराध के पद पर रह चुकीं हैं।

Deepika Rajput