निकाय चुनाव में पार्टी की हार पर बोलीं रीबू श्रीवास्तव- सपा को भाजपा ने नहीं शासन-प्रशासन ने हराया

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 03:24 PM (IST)

बरेली: समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव सोमवार को मिशन कम्पाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में मिली हार के लिए शासन-प्रशासन को निशाने पर लिया। कहा कि प्रशासन के अधिकारी भारतीय  जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम करते हैं। चुनाव में भाजपा से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीते हैं। उन्हें निर्दलीयों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन सपा से है।

यूपी में कानून व्यवस्था चौपट
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चौपट है। अयोध्या में 10 वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस तरह की वारदात लगातार प्रदेश में हो रही है। यदि सरकार आपराधिक मामलों में एक्शन लेती तो इस तरह की घटना लगातार नहीं होती।



महिला हेल्पलाइन को बताया हेल्पलैस
रीबू श्रीवास्तव ने सपा सरकार में शुरू की गई महिला हेल्पलाइन 1090, 102, 101 को इस सरकार में हेल्पलैस बताया। स्वागत करने वालों में संजीव यादव, हैदर अली, असलम खान, बृजेश श्रीवास्तव, उषा यादव, मीना मौजूद रहे।

Content Writer

Ajay kumar