सपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कोलकाता में बनाएंगी रणनीति, 17 से 19 मार्च को होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 11:31 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्य विपक्ष समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 'तीसरे फ्रंट' के आधार को तैयार करने मे बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सपा राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में अपनी रणनीति बनाएगें। जिसके लिए सपा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में करेगी, जो 17 से 19 मार्च को होनी है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 17 से 19 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में बुलाई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगी और चुनाव के लिए बनाई गई नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगी। इस बैठक में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल किया जाएं।

यह भी पढ़ेंः हरिनारायण राजभर के विवादित बयान पर बोले ओमप्रकाश राजभर- 'उन्हें दिमाग का दिवालियापन हो गया...बुजुर्ग हो गए हैं बेचारे'

PunjabKesari  
बैठक में बुलाए गए हैं 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 20 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बुलाए गए हैं। उम्मीद यह भी की जा रही है कि इसमें सपा पार्लियामेंट्री बोर्ड का भी गठन कर सकती है। यह बोर्ड ही चुनाव में प्रत्याशी चयन कर टिकटों को अंतिम रूप देता है। कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह 5वीं बैठक है। बैठक में नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही कई विशेष आमंत्रित अतिथियों को भी बुलाया गया है। इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः Umesh Pal murder case: शूटआउट से 5 दिन पहले का CCTV फुटेज आया सामने, अतीक की पत्नी के साथ दिखाई दिया शार्प शूटर साबिर

PunjabKesari

अखिलेश CM ममता बनर्जी से कर सकते हैं मुलाकात
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण में के सी आर से दोस्ती के बाद अगला कदम बंगाल की ओर है। 18 और 19 मार्च को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। कोलकाता में अखिलेश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात कर सकते हैं। सपा अध्यक्ष को ममता बनर्जी का लगातार समर्थन मिल रहा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ममता अखिलेश के समर्थन में प्रचार करने लखनऊ आईं थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static