''2022 में फिर परचम लहराएगी सपा, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री''

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 10:24 AM (IST)

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी पंचायत और एमएलसी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयवीर सिंह यादव को मुरादाबाद की कमान सौंपी है। जयवीर सिंह यादव के जिला अध्यक्ष बनने के बाद यादव समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव ने कहाकि वो सबको साथ लेकर जिले में पार्टी को मजबूत करेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी परचम लहराएगी। इसके साथ ही उन्होने कहाकि कि 2022 में एक बार फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि स्वागत कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव,मुकेश यादव, दुर्गेश यादव, सत्यपाल यादव  के साथ यादव समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर नव मनोमित जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह को पार्टी का चुनाव चिन्ह 'साइकिल' स्मृति चिन्ह के रुप में भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय यादव वसंचालन सोमवीर सिंह यादव ने किया।

Tamanna Bhardwaj