अलीगढ़: सपा कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह, कहा- भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 02:07 PM (IST)

अलीगढ़: गांधी जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने आज उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने हाथरस,बलरामपुर में युवतियों के साथ हुई हैवानियत को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने मौन सत्याग्रह किया। सपा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों मज़दूरों,युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि अलीगढ़ जनपद के गांधी पार्क में सपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक मौन सत्याग्रह किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले बेटी बचाओं बेटी पढ़ों का नारा दिया था। परंतु इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में अत्याचार चरम पर है। बहन बेटियां भी नहीं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सरकार सच को दबाने का प्रयास कर रही है,लेकिन समाजवादी पार्टी गरीब,मजदूर,किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध हमेशा आवाज़ उठाने का काम करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static