Uttar Pradesh Politics: राहुल गांधी के नाम सपा ने लिखी चिठ्ठी,  ''न्याय संकल्प पदयात्रा'' संपन्न, होने पर दी शुभकामनाएं,

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 08:09 PM (IST)

लखनऊ: राहुल गांधी की‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मुम्बई में संपन्न हो गई। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी के नाम एक पत्र लिखा है। प्रिय राहुल गांधी जी,आज मुंबई में आपकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है। विरले ही लोग हैं जो ऐसी यात्रा कर सकते हैं। आपके दृढ़ संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपने इस साला की मणिपुर से शुरुआत की, जो भाजपा सरकार की नाकामी के कारण जल रहा है। पूर्वोत्तर से आपने तानाशाह सरकार के विरुद्ध मजबूत संदेश दिया।

पूरी यात्रा के दौरान आपकी किसान, नौजवान, महिला, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग से मुलाक़ात हुई, और आप उनकी समस्याओं से नज़दीक से रूबरू हुए। चुनाव आयोग द्वारा कल चुनाव की घोषणा कर दी गई, 20 मार्च से यूपी में नामांकन प्रारंभ है, जिसकी तैयारियों के चलते में यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं।आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित और महिला विरोधी भाजपा को जनता इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। इस यात्रा की असली सफलता इसी मायने में होगी कि भाजपा को इस चुनाव में पराजय मिले।

बता दें कि  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को एक मेगा रैली आयोजित किया जिसमें इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। 

Content Writer

Ramkesh