सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा खत, कहा- कन्नौज पुलिस कर रही SP कार्यकर्ताओं की पिटाई

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 10:03 AM (IST)

कन्नौजः लोकसभा के चौथे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर सोमवार 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच सपा ने आरोप लगाया है कि कन्नौज पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके पिटाई कर रही है।

सपा के अरविंद ने चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कन्नौज लोकसभा के अंधिकाश क्षेत्रो में ईवीएम खराब है। जिनको बदलने में देरी हो रही है और मतदान प्रभावित हो रहा है। इसके साथ कन्नौज का पुलिस प्रशासन चिन्हित करके सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर रहा है। इस कार्रवाई को तुरंत रूकवाने की कष्ट करें।

Ruby