मतदान करने के बाद बोले CM योगी- राहुल गांधी की तरह प्रियंका भी फ्लॉप शो

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 09:21 AM (IST)

गोरखपुरः लोकसभा चुनाव के सांतवें और अंतिम चरण के लिए यूपी की 13 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ ने 246 पर मतदान किया।

मतदान के बाद उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए कई कड़े निर्णय लिए हैं और जनता इनका समर्थन करती है। हम दबाव में पूजा नहीं करते हैं, अराधना में हमारा विश्वास है। जो लोग सिर्फ भ्रष्टाचार में विश्वास रखते हैं, उन्हें अराधना समझ में नहीं आएगी। इसके अलावा सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी फ्लॉप शो हैं।

अखिलेश और मायावती पर भी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा गठबंधन की हवा निकल चुकी है। अकेले मुलायम सिंह 37 सीटों पर चुनाव जीते थे अखिलेश तो इतने पर भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने मायावती और अखिलेश पर भ्रष्टाचार और गुंडाराज का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह लोग हताश और निराश लोग हैं लेकिन बीजेपी का रास्ता रोक नहीं पाएंगे। 23 मई को परिणाम सबके सामने होगा।

मतदान के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मां दुर्गा का सप्तम रूप हैं मां कालरात्रि, जिसके बाद माँ महागौरी के शुभ्र स्वरूप का दर्शन होता है।' लोकतंत्र के महाकुंभ का आज 7वां चरण है और इसके बाद 23 को लोकतंत्र के शुभ्र स्वरूप का दर्शन होगा। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ और सशक्त भारत के निर्माण लिए मतदान अवश्य करें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।





 

Tamanna Bhardwaj