फतेहपुर में बोलीं प्रियंका- दोनों पार्टियों का फर्क देखिए, धर्म की आड़ में आकर न करें मतदान

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 05:47 PM (IST)

फतेहपुरः फतेहपुर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी सरकार संविधान को खत्म कर रही है।' दोनों पार्टियों का फर्क देखिए फिर ये समझिये कि आपकी भलाई किसमें है, धर्म और जात पाति की बातों में न आइये। इसलिए लोग धर्म की आड़ में आकर मतदान न करें। इसके साथ ही प्रियंका ने महिलाओं के खाते में 75 हजार रुपये आने का दावा किया।

महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार की नोटबंदी के फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी से छोटे लोग बर्बाद हुए है। प्रियंका ने प्रदेश में शराब बंदी की मांग की। प्रियंका ने कहा कि हम झूठा प्रचार नहीं करते, राहुल भइया ने घोषणा पत्र तैयार करने में एक साल का समय लगाया।

न्याय की योजना पर कहा, गरीब परिवार को 7000 रुपये सालाना मिलेंगे। विपक्षी इस पर आवाज उठाते हैं, पर जिन्होंने 317 हजार करोड़ रुपये पूंजीपतियों का माफ किया है तो किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं हो सकता है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कानपुर के रास्ते सड़क मार्ग से फतेहपुर पहुंची। यहां उनका छिवली नदी पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका ने औंग कस्बे में महिलाओं से बातचीत की।
 

Tamanna Bhardwaj