प्रयागराज में बोले मोदी- यहां ऋषि मुनियों की दिव्यता का वास, वर्णन करना मुश्किल

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 05:04 PM (IST)

प्रयागराजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आए हैं। यहां तय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद झूसी के अंदावा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मोदी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालु अक्षयवट के दर्शन कर सकेंगे। मैंने भी आज अक्षयवट के दर्शन किए हैं। श्रद्धालु अक्षयवट के साथ-साथ सरस्वती कुंड के भी दर्शन कर सकेंगे। कई पीढ़ियों से अक्षयवट किला बंद था जोकि अब खोल दिया गया है।  

पीएम ने कहा कि प्रयागराज के महत्व का वर्णन करना मुश्किल है। यहां ऋषि मुनियों की दिव्यता का वास है। कुंभ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। यहां बना हुआ सेल्फी प्वाइंट भी आर्कषण का केंद्र है। सड़क-बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। कुंभ से पहले और बाद भी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। जिन सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा वह अस्थाई हैं। गंगा के 150 घाटों का सौर्दयीकरण का कार्य किया जा रहा है। गंगा के किनारे बसे हर शहर का विकास हो रहा है। कुंभ की कमांड एंड कंट्रोल रूम से निगरानी होगी।

प्रधानमंत्री ने बताया कि गंगा की अविरलता के लिए भी तेजी से कार्य हो रहा है। मां गंगा के सेवक इस अभियान में लगे हैं। जन भागीदारियों ने हमारे प्रयासों को बल दिया है। सफाई से लेकर हर अभियान में लोग हमारे साथ जुड़े हैं। सरकार के प्रयासों से प्रयागराज का हर नागरिक जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 1700 करोड़ के सीवेज प्लांट से ट्रीटमेंट हो रहा है। कुंभ में 4.50 हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया है। इसके अलावा 6 घाटों का भी लोकार्पण किया गया है। संगम पर 70 देशों का झंडा लहराया गया। 70 देशों के राजनयिकों ने यहां दौरा किया और अदूभूत अनुभव किया।

Ruby