कोरेंटाइन के नाम पर हो रहा खेल, नहीं ले रहा कोई प्रदेशियों की सुध

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 09:09 AM (IST)

अम्बेडकरनगर: कोरेंनटाइन के नाम पर जनपद में लम्बा खेल चल रहा है। शहर से आये लोगों के लिए सरकार ने ग्राम सभा के बाहर विद्यालय में 14 दिनों तक कोरेंनटाइन करने के लिए रखा था। परदेशियाें को खाने पीने का खर्च जिला प्रशासन उठायेगा। परंतु इसकी ज़िम्मेदारी ग्राम प्रधानों पर होंगी, लेकिन ज़मीनी हकीक़त कुछ और बयां कर रही है।

बता दें कि मामला अहिरौली थाने के नटकहा गांव का है। प्रदेश से आएं लोागों का कहना है हमें तो कोरेंटाइन तो कर दिया गया है, लेकिन हमें कोई भी सुविधा नहीं मिल रहीं है हम लोग घर से खाना खाते है। यहां पर तो नियमों को ताख पर रख कर सब काम हो रहा है। शहर से आये लोगों को 12 दिन हो गए अब तक कोई सुध नहीं लिया गया। वहीं प्रदेशीयों का कहना है कि घर से चादर ले कर आएं है। और फर्श पर लेटे है।

योगी सरकार के सख्त निर्देशो के बाद भी ग्राम प्रधान सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए ये सब ड्रामा कर रहें है। बता दें पूरे जिले का यही हाल यहां किसी अधिकारी को कोई चिंता नहीं है। इन प्रदेशीयों का वीडियो बना लिया जाता है। अधिकारियों को भेज दिया जाता है यही खेल हो रहा है। 

Ajay kumar