महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 05:29 PM (IST)

प्रयागराज: नोएडा के ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। बता दें कि सोसायटी में महिला के साथ श्रीकांत त्यागी ने बदसलूकी और गाली गलोज की थी। जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो गया था।

आरोपी के खिलाफ नोएडा पुलिस ने महिला से अभ्रद्रता के मामले में केस दर्ज कर किया था। जब मामला बढ़ा तो पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। उसके बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं पाई फिर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। यूपी एसटीएफ आरोपी को सहारनपुर से उसके 6 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।  पुलिस आरोपी और उसके समर्थकों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दिया था।

वहीं सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए उसके अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। इसके साथ श्रीकांत की तीन लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली गई। इसके अलावा उसने अवैध धन से जो भी प्रापर्टी बनाई है, उस पर भी कार्रवाई की गई थी। लगभग दो माह के बाद इलाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी है। 

Content Writer

Ramkesh