जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर सपा ने किया समाजवाद का ढोंग- राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी
punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 05:28 PM (IST)
गोंडाः प्रदेश के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गोंडा में जिला योजना बैठक की। बैठक में उन्होंने विकाय कार्यों पर चर्चा की। साथ ही जिले के विकास के लिए 406 करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव हुआ। इस दौरान उनके साथ सूबे के काबीना मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कई विधायक मौजूद रहे।
बैठक के बाद मंत्री मीडिया से रूबरू हुए। मीडियाकर्मी के अखिलेश यादव के सरकारी बंगले में तोड़फोड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि 42 करोड़ की लागत से बंगले की मरम्मत हुई थी और प्रदेश की जनता बेघर थी। जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर समाजवादी पार्टी ने समाजवाद का ढोंग किया है। सीआईए के हिंदूवादी संगठनों को ब्लैक लिस्ट करने पर मंत्री ने सफाई दी और कहा कि दुनिया का सबसे बेहतर संगठन आरएसएस है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विश्व के नेता हैं और समय-समय पर ऐसी चीजों का विरोध करते रहते हैं। मंत्री ने जिला योजना की बैठक के बाद डेबरी कला गांव में चौपाल लगाई और जनता की समस्याओं को सुना। वहीं लोगों की सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया। साथ ही आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।