राज्य के खिलाड़ी एशियन खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर बढ़ा रहे है देश तथा प्रदेश का गौरव: योगी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 04:16 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। योगी ने बुधवार को जारी बयाने में कहा है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। 

इण्डोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में राज्य के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

मेजर ध्यानचन्द को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संपूर्ण विश्व में भारत को विशिष्ट पहचान दिलाई थी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाडिय़ों को अच्छी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हो सकें। 


 

 

 

Ruby