लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 2022 में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 02:03 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी बहराइच में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2022 विधान सभा में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ  होगा। विधानसभा चुनाव में भारती जनता पार्टी 3 सीटें ही मिलेंगी। जनता ने भातपा को पूरी तरह से नकार दिया है। आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
 
प्रदीप तिवारी ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कि पूरा देश उन्हें जान चुका है वह भाजपा की B टीम है। उत्तर प्रदेश में उन का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है यदि हमारी सरकार प्रदेश में बनी तो  300 यूनिट फ्री बिजली देगी, साथ ही  10 लाख नौजवानों को रोजगार देने का करेगी। अखिलेश को एक बार फिर जनता ने मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। 

Content Writer

Ramkesh