इंसाफ, ईमान और इकबाल वाली साबित हुई मोदी सरकार: नकवी

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 05:24 PM (IST)

प्रयागराजः केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में ‘इंसाफ, ईमान और इकबाल वाली साबित हुई है। सियासी सुरूर और सत्ता के गुरूर को चकनाचूर कर साफ सुथरी राजनीतिक कार्य संस्कृति को स्थापित करने में पीएम मोदी सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, जिसका परिणाम परिलक्षित हो चुका है। सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद की कमर तोड़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को जेल के अंदर कर भ्रष्टाचार पर प्रहार करना शुरू किया है। पिछली सरकार के दौरान भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह चाट रहा था।

उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है। इस्लामी देशों के साथ भी मोदी का रिश्ता मजबूत हुआ है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, अफगानिस्तान जैसे देशों ने अपने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से मोदी को नवाजा है। सरकार के दूसरे कार्यकाल में भारत की साख दुनिया भर में बढ़ी है।

 

Deepika Rajput