संजय सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- ट्विटर और फेसबुक से आएं बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 09:32 AM (IST)

अमेठीः बीजेपी नेता संजय सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्विटर और फेसबुक से बाहर आना चाहिए।

ट्विटर एवं फेसबुक में ही अटकी हुई है कांग्रेस
प्रियंका गांधी द्वारा ट्वीट कर देश में गलत नीतियों के कारण मंदी एवं बढ़ती बेरोजगारी का मामला उठाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को मैदान में आना चाहिए। उसे सड़कों पर उतरना चाहिए। सड़कों और गांवों में आने के बाद ही वास्तविकता का पता चलता है। कांग्रेस ट्विटर एवं फेसबुक में ही अटकी हुई है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ कालिकन भवानी धाम में पूजा अर्चना कर मोदी की दीर्घ आयु की कामना की। साथ ही झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।

Deepika Rajput