पूर्व MLA विजय मिश्रा के बेटे को STF ने किया गिरफ्तार, फरार आरोपी पर एक लाख का था इनाम घोषित

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 12:21 PM (IST)

भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। गायिका से दुष्कर्म ,रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने का उन पर आरोप है इस मामले में आरोपी लगभग दो साल से फरार चल रहा था। गोपीगंज पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार एसटीएफ गोपी गंज थाने लेकर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि विष्णु मिश्रा को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजय मिश्रा इस वक्त आगरा जेल में बंद है जब उनकी पत्नी राम लली मिश्रा को उच्च न्यायालय से ज़मानत मिल गई है, जबकि विष्णु मिश्रा तबसे फरार चल रहा था। भदोही पुलिस ने फरार विष्णु मिश्रा के खिलाफ भदोही पुलिस ने सितंबर 2020 से लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा है, ताकि वह विदेश न भाग सके।

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार बताया कि विष्णु मिश्रा पर सामूहिक दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उस पर पहले से घोषित 25 हज़ार रुपए की इनामी राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि विष्णु मिश्रा के खिलाफ थाना गोपीगंज में मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी को एसटीएफ ने पुणे से  गिरफ्तार कर लिया है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

Content Writer

Ramkesh