दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, 5 नामजद समेत 9 पर केस दर्ज़

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 11:51 AM (IST)

रामपुर: पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के दंश से जूझ रही है। जिसके लिए भारत देश में लॉकडाउन जारी है। लोगों को घरों से बहार निकलने तक की अनुमति नहीं है। साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ख़याल रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद बुधवार यानि आज रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के  रतनपुरा शुमाली गांव में घर के पीछे बने प्लाट में इकठ्ठा कुछ लोगों के बैठने को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई।  जिसके बाद दोनों पक्ष लड़ाई को आमादा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाज़ी हुयी  और जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई।

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो अब क्षेत्र में वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है शेष अन्य की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने  5 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 188, 269, 307 व् महामारी अधिनियम 1897  की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज़ किया है।

Edited By

Umakant yadav