अयोध्या में सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबन्ध, किले में तब्दील

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 11:25 AM (IST)

अयोध्याः विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित धर्मसभा में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने तथा किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए अयोध्या को एक किले के रूप में तब्दील कर दिया गया है।   

अयोध्या में राम भक्तों का आना शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया था। विश्व हिन्दू परिषद तथा शिवसेना के कार्यकर्ता यहां पहुच रहे हैं। अयोध्या में विवादित मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विवादित राम मंदिर परिसर मेें पूजा अर्चना की। विहिप ने रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया है जिसमें वे राम मंदिर के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से कानून बनाने की मांग करेंगे।  

अयोध्या में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विहिप ने पहले घोषणा की थी कि धर्मसभा में एक लाख लोग भाग ले रहे हैं लेकिन उन्होंने अब दावा किया है कि इसमें 2.5 लाख से अधिक लोग बड़े भक्त माल की बगिया में जुटेंगे।  

Ruby